बिहार को यूपी से जोड़ने वाली सड़क बदहाल

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन एक तरफ जहां पूरा देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। वहीं दूसरी ओर यूपी को जोड़ने वाली नौतन-जगदीशपुर मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं तथा जगह-जगह सड़क टूट चुकी है। इस कारण इस कारण रात को कौन कहे, दिन में भी चलना खतरे के आमंत्रण देने के समान है। यह सड़क प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। यह सड़क उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज जगदीशपुर से सिसवां मोड़ होते हुए कादिरचक, कोइरीटोला तक जर्जर अवस्था में है। प्रखंड क्षेत्र का यह मार्ग विकास के दावों की कलई खोलने का काम कर रहा है। यह सड़क दो राज्यों व तीन जिलों को जोड़ती है।

यहां पर विधानसभा एवं पंचायत चुनाव का भी बूथ बनाया जाता है। चुनाव से पूर्व बूथ निरीक्षण से लेकर चुनाव के दिन तक सभी पदाधिकारी इसी रास्ते से आते-जाते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों की तरह यहां पहुंचने वाले पदाधिकारी भी इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ग्रामीणों के अनुसार नौतन से कादिरचक-कीलपुर गांव की सीमा तक सड़क वर्षों पहले बनकर तैयार हो गई, जो अब टूट भी रही है। लेकिन कादिरचक से जगदीशपुर उच्च विद्यालय तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क नहीं बन सकी। इसमें कादिरचक-कीलपुर गांव की सीमा से लेकर सिसवां मोड़ तक छह सौ मीटर सड़क का टेंडर 2020 में हुआ था, लेकिन अभी तक वह भी नहीं बनाया गया। मुखिया हवलदार अंसारी द्वारा शिकायत करने के पश्चात चार महीने पहले उस पर रोड़े डाले गए, लेकिन अभी तक इतना हिस्सा भी सड़क का तैयार नहीं हो सका। इससे लोगों में रोष है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024