Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

29 से होगी पोलियो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले में पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। यह अभियान तीन दिसंबर तक चलेगा। विशेष अभियान में अंतिम दिन छूटे बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं पोलियो अभियान में लगाए जाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 11 से 15 अक्टूबर तक पहले चरण का अभियान चलाया गया था। वहीं 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में पांच लाख 87 हजार 264 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान से छूटे 0 से पांच साल के बच्चों को तीन दिसंबर को विशेष अभियान चलाकर दवा पिलाई जाएगी। सीएस ने बताया कि ऐसे बच्चे जो त्योहार में बाहर से आने या छुट्टियों में बाहर घुमने जाने वाले परिवार से है, उनको विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए जिले के मुख्य ट्रांजिट स्थलों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुख्य चौक चौराहों से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सिविल सर्जन ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है। जिससे ग्रसित होने पर शिशु हमेशा के लिए लाचार हो जाता है। सेंटर फॉर डिजी•ा कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट के अनुसार इस रोग के जीवाणु गंदगी में पनपते है और हाथ के जरिए पेट में पहुंचते है। शिशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने और जमीन से उठाकर खाने की आदत से पोलियो संक्रमण की ज्यादा संभावना रहती है। अंत: यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि 5 वर्ष से कम आयु के नौनिहालों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं और स्वास्थ्य विभाग के अभियान को सार्थक कर पोलियो को जड़ से खत्म करें।

1502 कर्मी पिलाएंगे डोर-टू-डोर दवा

डीआइओ डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि टीकाकरण अभियान में 1502 कर्मी डोर-टू-डोर दवा पिलाएंगे। वहीं चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर दवा पिलाने के लिए 148 ट्रांजिट टीम व ट्रेन के अंदर घुम-घुमकर दवा पिलाने के लिए 35 मोबाइल टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान में कोई लापरवाही ना हो इसकी मॉनीटरिग के लिए 416 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024