Categories: पटना

नीतीश के समाज सुधार अभियान पर तीसरी लहर का साया… अब जनसभा नहीं कर सकते हैं संबोधित….गया का कार्यक्रम बदला

पटना: बिहार में शराबबंदी के अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समाज सुधार अभियान पर निकले हुए हैं। लेकिन अब नीतीश के इस समाज सुधार अभियान पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर का साया पड़ता दिख रहा है. आने वाले दिनों में सीएम अपने इस अभियान के दौरान होने वाली जनसभा को स्थगित कर सकते हैं. सूत्रों की मानें तो इस पर सहमति बन चुकी है और केवल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

नए साल में नीतीश के इस अभियान की शुरुआत गया जिले से होने वाली है लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. सीएम नीतीश 4 जनवरी को गया के गांधी मैदान में प्रस्तावित समाज सुधार अभियान और जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। अब गया की बजाय औरंगाबाद में उनका कार्यक्रम होगा। सीएम नीतीश औरंगाबाद में भी किसी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। जदयू के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पटना से ऐसी सूचना आई है कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम अब गया में ना होकर औरंगाबाद में आयोजित की जाएगी।

हालांकि इसकी तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण मुख्यमंत्री ने गया का कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित कार्यक्रम को देखते हुए वहां तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसको लेकर डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में ही मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से उतरेंगे. निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि गया में कोरोना के मरीज मिलने के बाद औरंगाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है. पुलिस लाइन मैदान में ही जीविका के अलावा कुछ महिलाओं से मिलकर बात करेंगे और शराबबंदी के बारे में जानकारी लेंगे. इसके बाद सीएम समाहरणालय स्थित योजना भवन में समीक्षा बैठक करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026