Categories: पटना

गर्मी की छुट्टी स्‍कूलों में समय से पहले होगी….आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना: इस बार चैत महीने में ही आसमान मानो आग उगल रहा है. मई-जून की गर्मी का अहसास मार्च में ही हो रहा है. वहीं मौसम के मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को विशेष रूप से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई. है. दूसरी तरफ अस्‍पतालों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।

बता दें मौसम की तल्खी को देखते हुए आपदा प्रबंधन की ओर से स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा के अलावा पशुपालन, पीएचईडी, ग्रामीण विकास आदि विभागों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. तो पेयजल संकट से निपटने की दिशा में कार्य करने को भी कहा गया है।

मौसम के मिजाज को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पत्र जारी कर कहा है कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. बिहार में इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है लू भी चलती है. इसका असर जनजीवन पर पड़ता है. खासकर बच्‍चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को इसमें अ‍धिक परेशानी होती है. और पीने के पानी पर भी संकट हो जाता है. इसलिए सभी लोगों को लू के पहले चेतावनी दें. और अगलगी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन निदेशालय को जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है. सचिव ने सभी DM को जिलास्‍तर पर जागरूकता प्रोग्राम के आयोजन को भी कहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026