Categories: पटना

भैंस पर चढ़कर राबड़ी आवास पहुंचा समर्थक, बोला- तेजस्‍वी मेरे पिता, बुआ हैं हेमा; लालू पर भी कही बड़ी बात

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पटना आते ही समर्थकों का जोश हाई है। शुक्रवार को कुछ समर्थक रंगीन होकर 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए। इनमें से तीन समर्थकों को देखने वालों की भीड़ लग गई। खुद के साथ ही भैंस को भी राजद के हरे रंग में रंग दिया था। तीनों ने अपने शरीर पर लालू-राबड़ी जिंदाबाद, राजद जिंदाबाद के नारे लिख रखे थे। भैंस पर भी कई नारे लिखे गए थे। भैंस पर चढ़े समर्थक का रूप देख लोग हंसे बिना नहीं रह सके। वह बार-बार लालू प्रसाद को दादा, तेजस्‍वी को पिता बता रहे थे।

नीतीश जी के साथ जाने की बात दादा तय करेंगे

राबड़ी आवास के बाहर शुक्रवार को समर्थकों की भीड़ थी। राज्‍यसभा के लिए नामांकन को लेकर मी‍डियाकर्मियों का भी जमावड़ा था। इसी बीच हरे रंग की भैंस के साथ आते तीन लोगों ने सबका ध्‍यान आकृष्‍ट किया। दो ने भैंस की डोर पकड़ रखी थी, दूसरा हेल्‍मेट पहने और उसके ऊपर लालटेन लगाए भैंस पर बैठा था। कहा कि वे अपने भगवान लालूजी से मिलने आए हैं। वे वैशाली के महुआ से आए थे। भैंस पर बैठे समर्थक ने कहा कि दादाजी तीन-चार महीने बाद आए हैं। 2024 के कारण दादा लालू प्रसाद, पिताजी तेजस्‍वी यादव और बुआ हेमा जी के ठिकानों पर सीबीआइ की रेड पड़ी। बौखलाहट में ये लोग ऐसा कर रहे हैं। 2024 में ये लोग कहां रहेंगे। इसका संदेश तो बोचहां उपचुनाव से मिल ही गया। एक बार फिर नीतीश कुमार के साथ जाने की बात पर उन्‍होंने कहा कि ये तो दादाजी तय करेंगे। समर्थक ने कहा कि वह लालू जी के प्रति आस्‍था रखते हैं। यदि जरूरत हो तो दोनों क‍िडनी दे देंगे। बता दें कि लालू प्रसाद के पटना लौटने के साथ ही 10 सकुर्लर रोड की चहल-पहल कई गुना बढ़ गई है। समर्थकों का दिनभर जमावड़ा लगा रहता है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026