Siwan News

शिक्षिका ने हेडमास्टर को कुर्सी से मार सिर फोड़ा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के बहादुर पतेजी नया प्राथमिक उर्दू विद्यालय में सोमवार की संध्या करीब तीन बजे छुट्टी के समय दरौली थाना के कन्हौली गांव निवासी शिक्षिका शायदा खातून ने प्रधानाध्यापक के सिर पर कुर्सी से वार कर कर घायल कर दिया जिससे प्रधानाध्यापक का सिर फट गया। घायल प्रधानाध्यापक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में चल रहा है। घायल प्रधानाध्यापक पतार गांव निवासी धनंजय कुमार चौहान बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की संध्या शिक्षिका व्हाइटनर लगाकर अवैध हाजिरी बना रही थी। जब उसे एेसा करने से मना किया तो वो मुझसे उलझ गई और कुर्सी उठाकर सर पर वार कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना का कारण दुर्गापूजा को लेकर नौ अक्टूबर को विद्यालय बंद हुआ और 20 तारीख को खुला। यह शिक्षिका शायदा खातून 25 तारीख को आई। बीईओ के आदेश पर हाजिरी काटा गया था जिसे वो उपस्थिति पंजी पर वाइटनर लगाकर हाजिरी बना रही थी। समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026