Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजीव रौशन हत्या मामले में दरोगा ने दी गवाही

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में मो. शहाबुद्दीन से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई गुरुवार को हुई। तेजाब कांड के चश्मदीद गवाह राजीव रोशन हत्याकांड मामले में नगर थाना में कार्यरत तत्कालीन दारोगा सह कांड के आइओ संजीव रंजन ने अपनी गवाही दर्ज कराई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में गुरुवार को कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में दारोगा संजीव रंजन का मुख्य परीक्षण संपन्न हुआ। मुख्य परीक्षण के पश्चात बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन उक्त गवाह से जिरह आरंभ किया। समयाभाव के चलते मेरा पूरा नहीं हो सका और अदालत ने शेष जीरह के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की है। इसी अदालत में कमरुल हक अपहरण कांड एवं पूर्व मुखिया विश्वनाथ यादव पर जानलेवा हमले के मामले में आरोप गठन की बिंदु पर पक्ष और प्रतिपक्ष ने अपना-अपना बहस समाप्त कर दिया। भाजपा नेता रमाकांत पाठक के पुत्र सोनू हत्याकांड मामले में भी गवाही के बिंदु पर संक्षिप्त सुनवाई हुई एक अन्य मामले में भी आंशिक सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक के अलग है सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026