Tarwara Hindi News

चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में गुरुवार की देर रात्रि चोरी की नीयत से राजेश शर्मा के घर में घुसे व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने उसकी धुनाई करते हुए पुलिस को बुला उसे सौंप दिया। पकड़ा गया व्यक्ति गांव के ही सुंदर महतो है। बताया जाता है कि वह घर राजेश शर्मा के घर में चोरी की नीयत से घुसा था तभी परिजन जग गए और शोर मचाने लगे। शोर की आवाज सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तभी ग्रामीणों के सहयोग उसे पकड़ पिटाई की गई। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। गृह स्वामी राजेश शर्मा के आवेदन पर सुंदर महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024