रमजान का तीसरा अशरा जहन्नुम से दिलाता है निजात : हाफिज शकील अहमद

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट के सुघरी मस्जिद के इमाम हाफिज शकील अहमद ने कहा कि रमजान का तीसरा अशरा जहन्नुम से निजात दिलाता है। उन्होंने रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि रमजानुल मुबारक का महीना रहमते और बरकते लेकर आया है, हम गफलत में परे रहे, अल्लाह की रहमत बरसती रही, हम सोते रहे, अल्लाह तआला मलाइका पर तफाखुर फरमाता रहा कि मेरे बंदे रात भर जागते हैं और इबादत में मशगूल रहते हैं, तो शबे कद्र की तलाश में इनकी कोशिश का क्या हाल होगा, आओ अभी वक्त है।

अपने खालिक व मालिक को राजी करें, रमजान के आखिरी अशरे में अपने आपको अल्लाह के हुजूर में डाल दें, यानी एतकाफ करें और कहें कि अल्लाह जब तक तु राजी नहीं हो जाता, तेरे दर से नहीं जाऊंगा। इसी अशरे में शबे कद्र को तलाश करें। अल्लाह के रसूल सल्लाहो अलैहे वस्सलम ने इरशाद फरमाया कि आखिरी अशरे की रातों में जो शख्स ईमान के साथ सवाब की नियत से इस रात में इबादत करे उसके पिछले सब गुनाह माफ हो जाते हैं। आखिरी अशरे में एतकाफ करते हैं, एतकाफ में बैठने वाले को बहुत ज्यादा सवाब मिलता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026