रघुनाथपुर में चहक के दूसरे बैच के प्रशिक्षण दो संकुल स्तरीय केंद्र पर प्रारंभ हुआ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान (FLN) कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल रेडीनेस मॉड्यूल चहक के पांच दिवसीय  गैर अवासीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच का प्रशिक्षण मंगलवार को प्रखंड के दो संकुल स्तरीय केंद्र  पर प्रारंभ  हुआ। दोनों प्रशिक्षण स्थलों पर प्रशिक्षकों व मेंटर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। नवादा व गभीरार संकुलों पर शुरू हुए प्रशिक्षण में चार संकुल राजपुर, नवादा, गभीरार तथा टारी संकुल के कुल 84 शिक्षक/शिक्षिकाओं को इस प्रशिक्षण के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

मेंटर प्रकाश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय के माहौल को नवप्रवेशी बच्चों के लिए रोचक, आकर्षक एवं समृद्ध बनाना जिससे बच्चे विद्यालय परिवेश में अपनापन और सहज महसूस कर सकें। गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि करना। सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से बच्चों में लगाव, परिचय तथा अपनापन आदि का विकास होगा। बच्चों की अपेक्षा, उनकी रुचि व आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में गतिविधि कराना आदि के बारे में परिभागियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कृष्णा सिंह, अनिल मिश्रा, राकेश सिंह, मो० आलम, विनय कुमार प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, राकेश सिंह सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026