चाेरों का उत्पात: सीएसपी का ताला तोड़ डेक्सटॉप, प्रिंटर व फिंगर मशीन की चाेरी

  • सीएसपी में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी का वरदात
  • चैनपुर बजार का मामला, छानबीन में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन ओपी थाना के चैनपुर बजार स्थित सीएसपी केंद्र के मेनगेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक डेक्सटॉप,एक प्रिंटर व एक फिंगर मशीन चुरा लिया है। टूटा हुआ ताला और ताला तोड़ने वाले लोहे की राॅड को चोरों द्वारा सीएसपी गेट के पास ही फेंक दिया गया है।ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक व मुबारकपुर गांव निवासी ब्रजेश सिंह ने बताया है कि चैनपुर बजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के छत के उपर राम जानकी मंदीर के मकान मे एस्टे बैंक का सीएसपी केंद्र चलाता है।

वह सोमवार को संध्या 7 बजे सीएसपी बंद करके घर चला गया। सुबह में स्टाफ ने फोन करके बताया कि सीएसपी का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। जब चोरी की बात सुनकर वह दौड़े-दौड़े आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और टूटे हुए ताला को मेन गेट के पास फेंका हुआ है। रूम के अंदर गया तो देखा कि एक डेक्सटॉप ,एक प्रिंटर व एक फिंगर मशीन काउंटर से गायब था।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

सीएसपी में चोरी की घटनाक्रम उसमे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस वारदात में चोर शुक्रवार कि रात्रि 11:03 बजे बैंक का ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया है।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरी करते हुए एक हीं चोर दिख रहा है। चोर उजले रंग का टी शर्ट पहना हुआ है तथा चेहरे पर मास्क लगाया है।चोर को चोरी करने में मात्र 15 मिनट का समय लगा।मामलें में सीएसपी संचालक ब्रजेश सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के साथ चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये थाना मे आवेदन दिया है।ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव का कहना है की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026