परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर पंच मंदिर वार्ड नंबर 6 निवासी बालकुँवर साह का पुत्र आशीष रंजन ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि बीते 24 फरवरी की संध्या छह बजे मेरे तथा मेरे परिवार के सदस्यों के साथ अत्याचार की घटना घटित हुई थी. जिसमें नगर थाना में कांडसंख्या 140/20 दर्ज कराई गई थी.
जिसके बाद भी प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त खुलेआम घूम रहा और घूम-घूम कर जान से मारने की धमकी दे रहा है.उन्होंने अपने आवेदन यह भी कहा है कि अभियुक्तों द्वारा कभी भी किसी भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है.जिसके कारण परिवार में दहशत का माहौल बना रहा है और पूरे परिवार दहशत के माहौल में जीने को विवश है. संध्या होते ही परिवार के लोग अपने घर में दुबक जा रहे हैं ताकि हम लोगों के साथ कोई घटना ना हो जाए. लेकिन पुलिस एक माह बाद भी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…