पटना

शादी का झांसा देकर युवती के साथ करता था गलत काम, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पटना: बिहार के कैमूर जिले में शनिवार शादी का झांसा देकर युवक देकर युवती का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है. इस मामले में पीड़िता ने जिले के महिला थाना में आवेदन दिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

साल भर से शादी का झांसा दे रहा था युवक

महिला थाने को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि है कि वो चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. लेकिन वो बीते एक साल से भभुआ में अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान भभुआ थाना क्षेत्र के दतियाव गांव निवासी युवक से उसकी दोस्ती हुई. दोस्ती प्यार में बदल गयी. इसके बाद युवक ने शादी की बात कहकर उसका यौन शोषण करना शुरू किया.

युवती को बाजार में छोड़कर फरार हुए युवक

पीड़िता की मानें तो शादी का झांसा देकर युवक पिछले एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था. इसी क्रम में जब पीड़िता ने बीते दिनों शादी करने को लेकर दबाव डाला तो युवक 6 जनवरी को उसे अपने बाइक पर बैठाकर यूपी के चकिया से भभुआ लेकर आया और बीच शहर में गाड़ी से उतारकर फरार हो गया.

इधर, पीड़िता ने कई बार उसको फोन करना चाहा लेकिन उसका फोन नहीं लगा, जिसके बाद मजबूर होकर उसने महिला थाना भभुआ में न्याय के लिए आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया.

डीएसपी सुनीता कुमारी ने कही ये बात

इधर, इस संबंध में भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया युवती द्वारा आवेदन देकर युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की बात बताई गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. न्यायालय में 164 का बयान दर्ज होगा. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026