भगवानपुर हाट

हत्या करने की नियत से आंख में गुप्ती से गोदा

थाना की पुलिस ने नहीं दर्ज किया प्राथमिकी

पीड़ित की मां पुत्र को लेकर पहुंची एसपी के पास

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सागर सुल्तानपुर टोले मराछी गांव में एक नालाबिग लड़के को हत्या करने की नियत से आंख में गुप्ती से गोद दिया गया. इस मामले को लेकर जब लड़के की मां भगवानपुर हाटा थाना पहुंची तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर 20 दिन बीता दिया. इधर लड़का जिदंगी और मौत से लड़ कर बचा है. लेकिन उसके आंख का इलाज अभी भी चल रहा है. इसको लेकर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सागर सुल्तानपुर टोले मराछी गांव निवासी टुनटुन महतो की पत्नी मनिया देवी ने एसपी नवीन चंद्र झा को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि मैं दिनांक 2 जुलाई को संध्या पांच बजे मेरा नाबालिग लड़का दरवाजे पर बैठा था. उसी समय गांव का ही शंकर सिंह का पुत्र नितेश कुमार, राकेश सिंह, स्व रामदेव सिंह का पुत्र शंकर सिंह लाठी, डंडा, गुप्ती लेकर मेरे दरवाजे पर पहुंच कर गाली देने लगे. जब मैंने गाली देने से मना किया तो नितेश कुमार अपने हाथ में लिये गुप्ती से मेरे पुत्र चंदन कुमार पर हत्या की नियत से गुप्ती प्रहार कर दिया, गुप्ती मेरे लड़के के बाये आंख में घुस गया. मैंने अपने पुत्र को बचाने के लिये चिल्लाना शुरु किया तो राकेश सिंह, शंकर सिंह ने मुझे भी जमीन पर पटक-पटक कर पीटा. गांव के लोग पहुंचे तो तीनों वहां से फरार हो गये. जब मैं थाना पहुंची तो पुलिस ने इलाज कराने का बहाना बना कर मेरा प्राथमिकी दर्ज नहीं किया. इधर 11 जुलाई को उक्त आरोपी मेरे घर पहुंच कर बोले कि अगर केश करोगे तो तुम्हारे पूरे परिवार की एक साथ हत्या कर देंगे. आवेदन में कहा है मैंरे पति बीमारी से ग्रसित रहते है. हमलोग मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है. एसपी से प्राथमिकी दर्ज कर अपने परिवार की सुरक्षा की मांग किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026