गोरियाकोठी

गोरेयाकोठी के आम जनमानस की आवाज विधानसभा में गूंजेगी: नूतन वर्मा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी नूतन वर्मा ने अपना नामांकन पत्र  दाखिल किया।उन्होंने अपने पैतृक निवास स्थान भिट्टी से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के लिए निकली।सबसे पहले नूतन वर्मा ने अपने पति स्वर्गीय मुन्ना वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।इस दौरान उनके समर्थकों ने मुन्ना वर्मा अमर रहे,राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद, महागठबंधन जिंदाबाद आदि के नारे लगते रहे। नामांकन स्थल पहुंचने के बाद उन्होंने डीसीएलआर महाराजगंज के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जो लड़ाई मेरे पति स्वर्गीय मुन्ना वर्मा लड़ रहे थे।उसी लड़ाई को पूरा करने के लिए मैं चुनाव मैदान में हूं।मैं सामंतवादी शक्तियों और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को पनपने नहीं दूंगी।सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। हम जनता से वादा करते हैं कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब, बसंतपुर राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामाशंकर यादव, मुन्ना अली,अखलाक अहमद, पूर्व प्रमुख हबीबुल रहमान,रंजीत कुशवाहा,विजय फारूक अहमद,हन्नी वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026