भए प्रकट कृपाला दीन दयाला ..के उद्घोष से गुंजायमान हुआ संपूर्ण क्षेत्र

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय त्योहारों में रामनवमी का अपना ही महत्व है। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी का उत्सव भी मनाया जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच बुधवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व मनाया गया। रात 12 बजते ही घरों में भए प्रकट कृपाला दीन दयाला .. से तथा जय श्रीराम के जयघोष गुंजायमान हो उठे थे। रामनवमी के मौके पर लोगों ने मंदिरों की बजाए अपने-अपने घरों में ही मर्यादा पुरुषोतम राम, माता सीता व पवनपुत्र हुनमान की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।

इस दौरान श्रद्धालु पवनसूत हनुमान की आराधना में लीन रहे। लोगों ने घरों में हवन-पूजन कर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नाश के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। बता दें कि कोरोना के खौफ और मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। रामनवमी के मौके पर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहने वाला शहर कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बिल्कुल सुनसान रहा। रामनवमी में यह दूसरी बार है जब मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026