Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा शहर, मची धूम

परवेज़ अख्तर/सिवान : शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पूजा की धूम रही। विभिन्न मंदिरों के अलावा कई जगह सजे पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गणेश पूजा के लिए मंदिरों और पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। गणेश पूजा के लिए शहर का पूरा माहौल गणेश भक्ति से सराबोर दिखाई दे रहा थे। चतुर्थी को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी रही। शहर के महादेवा रोड में गणेश पूजा सेवा समिति द्वारा प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा का पूजन किया गया। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। सुबह प्रतिमा पूजन के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में शहर के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंडाल में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं भगवान गणेश के दर्शन के लिए भारी भीड़ होने से पंडाल में लंबी कतारें लग गईंं थी। शाम आरती में शामिल होकर भक्तों ने एक स्वर से गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। भक्तों ने दर्शन करने के बाद बप्पा से अपनी दिली मुरादे मांगी। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष नगनारायण सिंह ने बताया कि सातवें विशाल गणपति महोत्सव का आगाज सोमवार की दोपहर दो बजे वैदिक मंत्रोच्चारण व विशेष पूजा अर्चना व मूर्ति स्थापना के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि दिन में कई आरती और भोग के साथ साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा तथा शाम में प्रत्येक दिन आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सुबह और शाम गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष से वातावरण गूंज रहा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026