पटना

पति का संग छोड़ पराये के साथ भाग गई पत्नी, जज साहब ने दी सांत्‍वना कहां अब भूल जाइए, दूसरी तलाशिए

पटना: पटना हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के न्यायकक्ष में उस समय मामले पर सुनवाई दिलचस्‍प बन गई, जब  अभियुक्त को जमानत  देते हुए न्यायाधीश ने मुकदमा दर्ज कराने वाले  हताश पति को ढाढस देते हुए कहा, “पराए के साथ भाग गई पत्नी को अब भूल जाइए, दूसरी लड़की को  तलाशिए I वह अब आपकी पत्नी रही कहां ।”

न्यायाधीश पीके झा ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब बचाव पक्ष के वरीय अधिवक्ता वाईसी वर्मा ने दुखी पति द्वारा सीतामढ़ी के बथनाहा  थाने में दायर प्राथमिकी को पढ़ते हुए  बताया कि 25 वर्षीय नागेंद्र कुमार जायसवाल ने  30 नवंबर 17 को तान्या उर्फ मधु से शादी की थी l शादी के बाद तान्या अपने पति के साथ ससुराल नानपुर चली गई l कुछ दिनों तक ससुराल में रहने के बाद पत्नी ने  पति से  आगे की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जाहिर की l पति नागेंद्र ने पत्नी की इच्छा पर चोट पहुंचाये बिना  दरभंगा के कालिदास सूर्य देव महाविद्यालय, त्रिमोहन  कॉलेज में नामांकन करा दिया l  शादी से पहले तान्या पटना के गर्ल्स हॉस्टल  में  रहकर कॉम्‍पीटिशन की तैयारी करती रही थी l

पत्‍नी को लेकर भाग जाने का आरोप

पूरी प्राथमिकी को विस्तार से पढ़ते हुए वरीय अधिवक्ता वर्मा ने कहा कि , लॉकडाउन के बाद  22 अप्रैल से पत्नी अपने मायके  बथनाहा चली आई और अपने चाचा के घर रहने लगी l 23 मई को रात्रि में वह अचानक चाचा के घर से गायब हो गई l उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा किंतु हमेशा स्विच ऑफ मिला I  लेकिन  इतना पता चला कि वह  जब पटना में पढ़ती थी तो उसके मोबाइल पर  एक अनजान व्यक्ति से  हमेशा बातचीत होती रहती थी l उस मोबाइल नंबर के सिम के ग्राहक का जब नाम पता की जानकारी ली तो पता चला उसका नाम राजेश कुमार है l पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी को वहीं राजेश कुमार ले भागा है l

पत्‍नी की बात पर कोर्ट पर ठहाके लगे

न्यायाधीश ने प्राथमिकी रूपी  व्यथा सुनने के बाद वरीय अधिवक्ता से  मजाकिया लहजे में कहा, ‘ वकील साहब विवाहित लोग आपसे भी सुरक्षित नहीं हैं l  दूसरे की पत्नी को देखने और भगाने का आरोप आप पर भी लग चुका है I’ जवाब में वरीय अधिवक्ता ने  कहा हुजूर, ‘सच तो यह है कि दूसरे की पत्नी को देखना किसी को खराब नहीं लगता है l कोई आमने-सामने से और कोई चोरी-छिपे दूसरे की पत्नी को देखते हैं l” इस बात पर कोर्ट में जोर के ठहाके लगे  l साथ ही दूसरे की पत्नी को लेकर भागने के आरोपी राजेश को जमानत मिल गई l

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026