परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के एमएच नगर थाने के बड़का टड़ीला निवासी राजकुमारी देवी पति देव कुमार यादव ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ आवेदन देकर मारपीट, जान मारने की धमकी व रुपये छीनने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि बीती संध्या सात बजे मैं अपने घर में थी. तभी केश्वर यादव ने कट्टा लेकर आये और बदसलूकी करते हुए मारपीट कर घायल कर दिये. तभी अनिल यादव, सुधीर यादव सहित अन्य दो महिलाओं ने लाठी डंडा से मारपीट करने लगे. जिससे मैं घायल हो गई. मुझे मार खाते देख मेरे पति मुझे बचाने आए तो उन्हें भी लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया. इसी बीच मेरे गले का सिकड़ी व कान के कान बाली तथा मेरे पति के पॉकेट से पांच हजार रुपये निकाल लिया. घटना का मुख्य कारण जमीनी विवाद है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…