Siwan News

दो साल से कर रहा था फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का काम, एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

परवेज अख्तर/सिवान : जिला पुलिस ने बुधवार की रात जिस युवक को फर्जी टेलिफोन एक्सचेंज के मामले में गिरफ्तार किया है। वह दो साल से इस काम को अंजाम दे रहा था। एसपी ने बताया कि 2016 से मुमताज इस काम में लगा हुआ था। इससे पहले वह सऊदी, दुबई, कत्तर, सहित कई अन्य देशों में रह चुका था और वहां से कॉल्स कैसे भारत में आते हैं और किस तरह से इस काम को अंजाम दिया जाता है इसकी जानकारी लेकर यहां आया। इसके बाद इसने मोबाइल दुकान की आड़ में इस फर्जी एक्सचेंज को खोला। उसके दुकान से मिले रिचार्ज वाउचर में सबसे ज्यादा पाकिस्तान बता कराने वाले वाउचर मिले हैं। वहीं सबसे ज्यादा बात पाकिस्तान और नेपाल ही हुई है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में ही यह बात सामने आएगी कि इस कांड में उसके साथ जिले के और कौन कौन संदिग्ध शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जिले में अभी और भी इस तरह के एक्सचेंज होने की संभावना है। जिसकी पड़ताल की जा रही है।

दुकान के अन्य कर्मियों से हुई पूछताछ

बबुनिया मोड़ स्थित अमिन सिस्टम नेटवर्क में कार्यरत जितने में भी कर्मी थे सभी से पटना एटीएस की टीम ने सघन पूछताछ की। इसके बाद उन्हें पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है। इसके पहले बुधवार की रात मुमताज के पॉकेट से भी कैश मिले। जिसमें विदेशी मुद्रा भी थे। तलाशी लेने के बाद सारे रुपये को जब्त कर लिया गया।​

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024