Siwan News

चाय पी रहे युवक को चाकू मार सोने की चेन छीनी

परवेज़ अख्तर/​सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के शेखर सिनेमा के पास शनिवार की रात एक युवक को एक अपराधी ने चाकू मारकर युवक के गले से सोनी की चेन की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आनन फानन में उसके दोस्त और स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज कर उसे देर रात घर भेज दिया गया। अपराधी ने युवक को पेट और हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया है। घायल निराला नगर निवासी सह न्यू शिल्पी ज्वलेर्स आॅनर दीपक सोनी बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बारे में घायल दीपक ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह अपने घरेलू जानवर (डॉग) को टहलाने के लिए शेखर सिनेमा हॉल की तरफ जाता है। शनिवार की रात भी वह अपने डॉग को लेकर टहलाने निकला। इसी क्रम में वह एक चाय के दुकान पर रुक गया और वहां चाय पीने लगा। इसी क्रम में पास में गांजा पी रहाएक युवक उसके पास आया और डॉग को अपना बता कर विवाद करने लगा। इसके बाद वह मारपीट करने लगा। जब तक कुछ समझ पाता अज्ञात युवक ने अपने पॉकेट से चाकू निकाला और मेरे पेट पर वार करने लगा। इसी क्रम में मेरे पेट में दो जगह पर और बाएं हाथ में एक जगह चाकू लग गया जिससे मैं घायल हो गया। इसके बाद अपने दोस्त छोटू को फोन किया और उसे घटना की सूचना दी। घटना के बाद अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया। इसके बाद मैं बेहोश हो गया। जब अस्पताल से घर आया तो गले से सोने की चेन गायब थी। बता दें कि एक अप्रैल को दीपक की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। इस मामले में नगर थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026