Siwan News

बर्तवलिया के युवक ने दहेजमुक्त विवाह की ठानी, लोगो ने सराहा

वर पक्ष सीवान के तो वधु पक्ष गोपालगंज के

बिना तामझाम के तिलक की रस्म पूरी

परवेज अख्तर/सिवान :- बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दहेजबंदी की पहल अब धीरे-धीरे रंग लानी शुरू कर दी है. समाज के लोग अब दहेजबंदी को ले जागरूक होते दिख रहे है। इसी कड़ी में सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड के बर्तवलिया गांव में हुई दहेजमुक्त तिलक पुरे प्रखण्ड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ बता दें कि ज़िले के पचरुखी प्रखंड के बर्तवलिया गांव निवासी रामप्रवेश यादव के पुत्र आजाद यादव की शादी बिना किसी तामझाम और बिना किसी दहेज़ के हो रही है जिसमे तिलक का रस्म बीते 4 मार्च को संपन्न हुआ वही आजाद और निशा आगामी 8 मार्च को बिना किसी तामझाम के परिणय सूत्र में बंधेंगे। जिसकी सराहना समाज में चंहुओर हो रही है।

बता दे की आजाद यादव की शादी गोपालगंज जिले के बथुआ बाजार निवासी ललन प्रसाद यादव की पुत्री निशा के साथ हो रही है। मालूम हो की दहेज को ठुकरा कर वर ने सबसे पहले शादी की ठानी थी उसके बाद उसके घर वाले भी ख़ुशी मन से राजी हो गये। इस शादी के संबंध में लड़के के पिता रामप्रवेश यादव का कहना है कि मैं अपने पुत्र की शादी बिना किसी तामझाम और दहेज़ के संपन्न करा रहा हूँ और समाज में व्याप्त दहेज़ के कलंक को मिटाने के लिए एक कदम उठाया हूँ और मुझे आशा है कि इस पहल का अनुसरण समाज के और लोग भी करेंगे और इस दहेज़ रूपी कोढ़ को समाप्त करने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस शादी को ले जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है और सभी इस शादी की पुरजोर सराहना कर रहे है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026