Siwan News

शौच से लौट रहे युवक को चाकू मार चेन छीना

परवेज अख्तर,​ बसंतपुर (सिवान) :- बसंतपुर के शहरकोला में गुरुवार की सुबह पूर्व के विवाद को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई । मारपीट में एक युवक ने दूसरे युवक को पेट में चाकू मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली और घटना के बाद फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल का फर्द बयान दर्ज किया। घायल गांव का योगेंद्र राय का पुत्र बिट्टू कुमार है। मामले में बताया जाता है कि बिट्टू गुरुवार की सुबह करीब छह बजे शौच कर घर लौट रहा था। जब वह गांव के ही शत्रुघ्न राय के दरवाजे पर पहुंचा तो शत्रुघ्न राय के पुत्र विवेक कुमार उर्फ चीक्कू उसके समीप गया और उससे किसी बात को लेकर उलझ गया। इसके बाद उसने बिट्टू के गले से सोने की चेन छीन ली। जब बिट्टू ने इसका विरोध किया तो चीक्कू ने पास में रख चाकू से उसके पेट में वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बिट्टू वहीं गिर कर बेहोश हो गया। आनन फानन में लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले में घायल के बयान पर चीक्कू को आरोपित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024