परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के सहसराव गांव के एक युवक की मौत पटना में पटना में इलाज के लिए ले जाने के क्रम में सोमवार की रात हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। मृतक सहसरांव गांव निवासी अनामी गोड़ का पुत्र प्रिंस कुमार (18) बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह उसे ठंड लग गई थी, जिसका इलाज गांव के ही स्थानीय क्लीनिक में कराया जा रहा था। स्थिति खराब होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिवान के चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए पटना बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रिंस अपनी मां दुर्गावती देवी का एकलौता सहारा था। बता दें कि सहसरांव गांव निवासी खूबलाल गोड़ (80) इनका पूरा परिवार जन्म से ही अंधा है। इनकी बड़ी पुत्री दुर्गावती देवी (60),दूसरी पुत्री मिनता देवी (55), तीसरी पुत्री शुभावती देवी, चौथा पुत्र राजेश गोड़ अंधे हैं। इस परिवार की स्थिति काफी दयनीय है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…