मैरवा

सऊदी से लौट रहे युवक को ट्रेन में नशा खिलाकर लूटा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी एक युवक को कानपुर के निकट ट्रेन में नशा खिलाकर लूट लिया गया। उसे नशे की हालत में आरपीएफ ने मैरवा रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। टीटीई ने उसकी शिनाख्त चार्ट के आधार पर की। बेहोश व्यक्ति का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि लालगंज के अल्ताफ हुसैन सऊदी से काम कर वापस लौट रहे थे। आनंद बिहार में लिच्छवी एक्सप्रेस पर सवार नशा का शिकार हुए युवक इलाज के बाद ठीक होने पर बताया कि लखनऊ में पास बैठे यात्रियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया था। कुछ देर के बाद चाय बिस्कुट भी उसने खाया पिया। उसके बाद ही धीरे-धीरे वह बेहोश हो गया। उसका बैग और पासपोर्ट चोरी कर ली गई। मैरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने की प्रतीक्षा उसके घर के लोग कर रहे थे। ट्रेन रुकी और चली गई लेकिन अल्ताफ नजर नहीं आया। कुछ देर के बाद मैरवा प्लेटफार्म के पश्चिम भीड़ देखकर सभी वहां पहुंचे। वहां इल्ताफ को ट्रेन से बेहोशी की हालत में उतारा गया था। खबर प्रेषण तक वह बेहोशी की हालत में था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026