परवेज़ अख्तर/सिवान:
पचरुखी बाजार में लगातार दूसरे दिन भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. विदित हो कि सोमवार की रात भी भवानी मोड़ पर चोरी की घटना हुई थी. जिसमें चोरों ने शटर काट कर चार दुकानों में चोरी की थी. चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि मंगलवार की रात भी चोरों ने थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर एक बार फिर चार दुकानों में चोरी की.
इस बार गुप्ता स्टूडियो से एक टैबलेट, एक कैमरा व एक हजार रुपये नगद, अनवर अली की किराना दुकान से 14 हजार रुपये नगद वही दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया है. दो दिनों से लगातार हो रही इस तरह की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे है. इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने बताया कि घना कोहरा व भीषण ठंड की वजह से चोर कामयाब हो जा रहे है शीघ्र ही मामले का उद्द्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…