सीवान में मकान के बाहर खड़ी बाइक की चोरी

  • घर के बाहर बाइक लगाकर चला गए थे
  • CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

परवेज अख्तर/सिवान:सीवान के नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में रविवार को एक मकान के बाहर खड़ी बाइक की चोरों ने चोरी कर ली। हालांकि चोरी की पूरी वारदात मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद मकान मालिक शारिक अहमद ने नगर थाने में शातिर चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गाड़ी मालिक ने बताया कि वह अपने बाइक को मकान के बाहर लगा कर चला गया था। जब कमरे से बाहर आया तो देखा कि उनकी बाइक दरवाजे से गायब थी।

इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो पाया कि गले में लाल रंग की गमछी लपेटे हुए मुंह को ढकते हुए एक युवक बाइक की तरफ आता हुआ दिखाई पड़ रहा है। युवक जैसे ही बाइक के समीप पहुंचता है तो मास्टर चाबी से बाइक की लॉक खोल कर बाइक चोरी कर आसानी से रफूचक्कर हो जाता है। इधर, पीड़ित ने थाने में आवेदन देते हुए चोर को पकड़ कर बाइक बरामद करने की मांग की है।

2 दिन पहले पॉकेटमार का सीसीटीवी फुटेज आया था सामने

गुठनी मुख्य बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में दो दिन पूर्व दवा कराने आए करदासपुर गांव निवासी रमाशंकर यादव के पॉकेट से खुलेआम पैसा निकालते पॉकेटमार का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित रमाशंकर यादव ने बताया कि वह बैंक से पैसा लेने के बाद अस्पताल चला गया। जहां डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद बुजुर्ग बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन नाबालिग अस्पताल के बाहर बैठे बुजुर्ग के पॉकेट से पैसा निकाल अपनी बाइक से फरार हो जाते है जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद जाती है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024