परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित कुम्हरार विधान सभा के विधायक अरूण कुमार सिन्हा के निर्माणाधीन मकान राजशाही उत्सव पैलेस से उनका मोबाइल एवं पर्स की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। वहीं विधायक अरूण कुमार सिन्हा के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी हुई है। उन्होंने बताया कि मैं अपने श्रीनगर स्थित निर्माणाधीन मकान राजशाही उत्सव हॉल में सोया था।
तभी रात्रि हमारे मकान में चोर आकर चोरी करने लगा। लेकिन मेरे सहयोगी ने चोर को देखा लिया और शोर मचाने लगा। अन्य काम करने वाले कर्मी भी जाग गए। शोर होते ही चोर भाग गए। मैं जब जागा तो अपने मोबाइल और पर्स खोजा तो नहीं था। तब पता हुआ कि चोर ने मेरा मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया है। पर्स में मेरा आधार कार्ड, पैन कार्ड, विधायक परिचय पत्र, राधा कृष्णा मंदिर पटना द्वारा दिया गया डोनर कार्ड, नकद सात हजार बीस रुपया सहित अन्य कार्ड एवं मोबाइल की चोरी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…