सिसवन के चैनपुर में मोटर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर  सामान की चोरी

दुकान संचालक दुकान खोलने गए तो घटना की हुई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के चैनपुर रसुलपुर मुख्य मार्ग स्थित चैनपुर बजार में एक मोटर्स पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के संपत्ति की चोरी कर ली. दुकान संचालक बंगरे गांव निवासी विनोद कुमार यादव उर्फ बुच्चुन यादव द्वारा ओपी थाना में आवेदन दिया गया है. जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पीड़ित दुकान संचालक ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रविवार की शाम दुकान बंद कर बंगरे स्थित अपने आवास पर सोने के लिए चले गए.

इसी बीच रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे सात लीटर मोबिल, फोर व्हीलर की दो बैट्रियां सहित दो लाख रुपये मूल्य के कीमती मोटर पार्ट्स की चोरी कर चंपत हो गए. चोरी की इस वारदात की जानकारी पीड़ित दुकानदार को सोमवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई.

दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला तोड़ दिया गया है. दुकान से करीब दो लाखों रुपये की सामग्री चोरी कर ली गई है. बताते चलें कि इसके पहले भी चैनपुर बजार में दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है. दुकानदारों और बाजारवासियों का कहना है कि बाजार में पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026