✍️परवेज़ अख्तर/सिवान
नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की रात्रि चोरों ने तीन दुकानों का शटर तोड़ हजारों रुपया की संपत्ति चोरी कर ली है। पहली घटना शहर के डीएवी मोड़ की है। जहां डीएवी मोड़ स्थित एक बुक डिपो दुकान का शटर तोड़ चोरों ने 25 हजार नगद एवं पांच हजार रुपये की किताबो की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान मालिक परशुराम कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मैं अपना दुकान बंद कर शनिवार की संध्या घर चले गए। रविवार की सुबह दुकान पर एक युवक सामान देने आया। दुकान का ताला टूटा हुआ देखकर उसने मुझे फोन पर सूचना दी।
इसके बाद दुकान पर पहुंच देखा कि शटर तोड़ करके चोरी की गई है। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन रात्रि में डीएवी मोड़ पर पुलिस गश्त होने के बावजूद भी चोर मुख्य पथ की दुकानों को निशाना बना ले रहे हैं। वहीं दूसरी घटना शहर के शेख मोहल्ला स्थित चुड़ी मंडी की है। जहां चोरों ने दो अलग-अलग दुकानों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक फर्नीचर एवं पारचून की दुकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…