श्रीनगर के अयोध्यापुरी मोहल्ला स्तिथ मकान में घुस नकद सहित लाखों की चोरी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर अयोध्यापुरी में बुधवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरों ने नकद सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार साह ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं श्रीनगर में फल का व्यवसाय करता हूं। बुधवार की सुबह दस बजे खाना खाकर दुकान पर चला गया। दोपहर में जब खाना खाने गया तो देखा कि मेरे मकान का ताला टूटा हुआ है।

अंदर प्रवेश किया तो सभी कमरे के सामान बिखरे थे और अलमीरा व पेटी तोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा है कि चोरों ने मेरे मकान से झुमका,मंगलसूत्र,नथिया,मांग टीका,पायल,मेहंदी छल्ला ,चैन, अंगूठी व 35 हजार नकद की चोरी की है। बताया कि स्थानीय थाना में आवेदन देने के बावजूद भी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच नहीं की। वहीं दिनदहाड़े चोरी होने के बाद मोहल्ले के लोग काफी दहशत में हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026