परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी सुलतान गांव में गुरुवार की रात करीब एक बजे चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों की संपत्ति की चेारी कर ली। घर वाले सुबह तक इस घटना से बेखबर रहे। जब महिलाएं शुक्रवार की सुबह शौच के लिए खेत मे गई तो देखा कि कुछ बक्सा, पेटी और सूट केश खेत में पड़ा है। थोड़ी ही देर में यह घटना जंगल में आग की तरह पूरे गांव फैल गई। सुबह होते साफ हा गया है कि ये सभी सामान पकड़ी सुल्तान गांव निवासी केवल शर्मा, मधु शर्मा, लाल मोहम्मद अंसारी और संदीप सोनी के घर का है। ग्रामीणों के अनुसार केवल शर्मा के पड़ोसी भगरासन महतो के दीवाल के सहारे चोर उनके घर में उतर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया तथा सोने चांदी के गहने और 20 हजार तक नकद चोरी कर ली। सुबह जब चोरों के घर में घुसने का रास्ता परिजनों ने ढूंढ रहे थे तो पता चला कि भगरासन महतो के चारदीवारी पर कुछ पैर का निशान दिखाई दिया, जिससे अनुमान लगाया गया कि चोर उनके के कर्कटनुमा छत पर चढ़कर संदीप सोनी के घर मे उतरे जहां से दो सूटकेश और पांच बक्सा लुटे जिसमें पंद्रह नई साड़ी, एक जोड़ा पायल, एक जोड़ा झुमका, एक चैन, एक मंगलसूत्र, 5 हजार कैश सहित 70 हजार रुपये के सामान चोरी कर लिए। वहीं चोर लाल महम्मद अंसारी के घर से भी एक अटैची और एक पेटी ले गए, जिसमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए ईद का कपड़ा रखा था। इस तरह से 12 हजार का नुकसान हुआ। इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024