परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बंकाजुआ गांव में चोरों ने धावा बोलकर एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवारों से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. चोरी की घटना के बाद चोरों ने सभी कीमती सामानों को ले लिया व अन्य सामानों को गांव की सीमा पर फेंक दिया. जानकारी के अनुसार गांव के कृष्णा राय व रामायण राय समेत तीन लोगों के घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया. चोर सोमवार की देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए व मुख्य दरवाजे को खोल अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया.
इसके बाद आराम से 8 से 10 अटैची, नगदी व गहने लेकर घरों से निकल गए. बाहर गांव की सीमा पर सभी अटैची को खोल उसमें से कीमती सामान निकाल लिया व अन्य सामानों को वहीं फेंक दिया. मंगलवार की सुबह जब पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया. जिन घरों में चोरी हुई है वह स्थानीय चौकीदार के घर के काफी नजदीक है. ऐसे में जुटे लोग कई तरह की चर्चा कर रहे थे. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन शुरू कर दी. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुल मिलाकर दो लाख से अधिक की संपत्ति चोरी गई है. फिलहाल मामले में अभी तक कोई आवेदन थाने में नहीं दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…