Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो घरों से पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में बुधवार की रात्रि चोरों ने दो घरों से करीब पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में मकान मालिक द्वारा अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि चोरों ने इमादपुर निवासी संजीव सिंह के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर गए और घर में रखे 15 थान सोने का गहना एवं चांदी का पांच थान, 70 हजार रुपए नकद और कीमती कपड़े की चोरी कर ली। जब परिजनों की नींद खुली तो घर में बक्सा, बैग तितर-बितर बिखरा हुआ था तथा घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था।यह देख सभी हतप्रभ हो गए। इसकी सूचना स्थानी चौकीदार एवं ओपी पुलिस को दी गई। इस संबंध में इमादपुर गांव निवासी संजीव सिंह की पत्नी रमिता सिंह ने तीन लाख 60 हजार से अधिक की संपत्ति चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी घटना अरुण कुमार सिंह के घर में हुई। चोरी मामले में अरुण सिंह थाने में आवेदन देकर डेढ़ लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बात कही है। ओपी प्रभारी अरविंद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024