परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर गांव के पूरब टोला में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 30 हजार नकद सहित करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में भय के साथ रोष व्याप्त है। चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह 4 बजे लगी। गृह स्वामी जीतन चौधरी ने बताया कि पूरा परिवार भोजन करने के बाद सो गया था तभी चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश कर गए नकद सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। गृह स्वामी ने आवेदन में कहा है कि 2 दिन पहले जमीन बेचकर 30 हजार रुपया बक्से में रेखा था, उसके साथ कीमती कपड़ा, सोने का दो मंगलसूत्र, एक पीस कान का झुमका,एक पीस कान का टॉप्स, चांदी का तीन पीस पायल, एक पीस मेहंदी छाला, दो बड़ा पेटी,एक बड़ा बैग की चोरी कर भाग निकले। इस सबंध में आंदर थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…