परवेज अख्तर/सिवान : जिले के थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के एक घर में गुरुवार की रात्रि चोरों ने डेढ़ लाख रूपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशुनपुर निवासी राजेश यादव तथा सुरेश यादव संयुक्त रूप से परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की रात्रि भोजन करने के बाद सो गए थे कि तभी पीछे की खिड़की का रॉड तोड़कर घर में प्रवेश कर गए तथा 50 हजार नकदी तथा एक लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली। सुबह परिवार वालों को नींद खुली तो वे घर में इधर-उधर बिखरा सामान देखकर भौंचक हो गए। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। इस संबंध में राजेश यादव ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…