जामो के बहादुरपुर बाजार स्थित सीएसपी केंद्र का ताला तोड़कर 75 हजार नकद समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की रात 75 हजार नकद समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संंबंध में बीडीसी सह सीएसपी संचालक समीउल्लाह अंसारी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएसपी संचालक ने बताया कि गुरुवार की शाम सीएसपी केंद्र को बंद कर घर चले गए थे। तभी देर रात्रि चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

जब शुक्रवार की सुबह केंद्र पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने केंद्र के शटर की कुंडी को काटकर उसमें रखा सारा सामान चोर कर लिया है। उन्होंने बताया कि सीएसपी केंद्र के काउंटर से 75 हजार रुपये, दो लैपटाप, एक प्रिंटर, एक एलईडी टीवी, एक इन्वर्टर, एक बैट्री सहित करीब तीन लाख की संपत्ति गायब थी। इस क्रम में चोरों ने सीसी कैमरा भी निकाल दिया था। उन्होंने घटना की सूचना जामो थाने को दी। सूचना मिलते ही जामो थानाध्यक्ष राजू कुमार और एएसआइ ध्रुव हाजरा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026