परवेज अख्तर /सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में सोमवार की रात दो घरों में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरी डोमन महतो एवं रामजन्म महतो के घर हुई है। पीड़ित गृहस्वामियों के बयान पर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया है। जिनमें दोनों घरों से सोने चांदी की जेवरात, नकदी 80 हजार, कागजात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि घर के परिजन भोजन करने के बाद रात में सो गए थे। रात्रि करीब एक बजे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह में जब घरवालों की नींद खुली तो घर का ताला टूटा हुआ एवं पेटी तथा अटैची के अंदर रखे गए सामान गायब थे। पुलिस ने दोनों पीड़ितों के आवेदन के बाद जांच शुरू कर दी है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…