Categories: छपरा

मासिक धर्म के दौरान कोविड का टीका लेने से कोई दिक्कत नहीं: डॉ किरण ओझा

छपरा: गैर -राजनैतिक व सामाजिक संगठन सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई एंजल द हेल्पिंग हैंड्स द्वारा NCC कंप्यूटर के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों के साथ “स्वस्थ बिटिया – सशक्त बिटिया ” अभियान के तहत किशोरावस्था मे होने हार्मोनल असंतुलन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहर के मौना चौक स्थित संस्थान में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की नंदनी द्वारा शहर की प्रमुख चिकित्सिका डॉक्टर किरण ओझा को पौधा प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम में डॉ किरण ओझा ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा की किशोरियां जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उन्हें कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए दोनों टीके जरूर लेने चाहिए।माहवारी के दौरान टीके लेने से कोई दिक्कत नही होती है। टीका आपके जीवन व समाज के लिए अमृत है । डॉ ओझा ने किशोरियो को महीने के उन खास दिनों में होने वाले परेशानियों को पढ़ाई के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान रखने का सलाह दिया। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से माहवारी के दिनों में समाज मे जो मिथक है उन्हें नजरअंदाज करने की सलाह दी गई ।

एक छात्रा के सवाल पर की स्वच्छता कैसे अपनाई जाए डॉ ओझा ने स्वच्छता अपनाने के तरीकों को बताते हुए कहा कि आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए अहम है कि आप स्वस्थ रहिये और माहवारी के दिनों में स्वच्छता अपनाइए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से एंजल किरण सागर की सक्रिय भूमिका रही जबकि कार्यक्रम में रेडियो मयुर के निदेशक अभिषेक अरुण, प्रीति,पंखुड़ी, तमन्ना,श्रेया, संगिता, रौशनी ,प्रिया,पलक,अनिता सहित कई किशोरियाँ उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026