गुठनी नगर पंचायत में कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं, गंदगी से लोग परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी मुख्यालय में नगर पंचायत बनने के बाद भी कचरा निस्तारण का कोई उपाय नहीं निकल रहा है। हालात यह है कि गुठनी बाजार से सेलौर जानेवाली सड़क के किनारे काफी मात्रा में कचरा डंप किया जा रहा है। इससे आस-पास के खेतों में प्लास्टिक व अन्य कचरा फैल गया है। वहीं गुठनी चौराहे के समीप हनुमान मंदिर के पीछे भी बहुत अधिक मात्रा में कचरा डंप किया जा रहा है। इससे नाराज लोगों ने प्रशासन से यहां कचरा डंप नहीं करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां नगर पंचायत का कचरा इसी तरह से गिराया जाएगा तो बरसात के दिनों में तमाम बीमारियां फैलेगी। बरसात के पूर्व कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करना जरूरी है, लेकिन इसके बाद भी नगर पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं यत्र-तत्र कचरा फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर ने बताया कि भूमि का चयन कर जल्द ही इसका प्रबंध किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026