Categories: जिला

सिवान में ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत पर पर गांव में पसरा सन्नाटा

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बिलासपुर पंचायत के सुघरी निवासी सेवानिवृत्त बीईओ सुरेश्वर प्रसाद सिन्हा एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका मीरा सिन्हा के द्वितीय पुत्र अभिषेक कुमार की मौत शुक्रवार की शाम सिवान आंदर ढाला के समीप ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से हो गई। उनकी मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी मौत के गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि बिहार सरकार द्वारा अभिषेक कुमार का हुसैनगंज प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगरा उज्जैन में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर एक माह पहले योगदान कराया गया था। वे विद्यालय से कुछ दूरी पर किराए के मकान में रहते थे। स्वजनों के अनुसार गुरुवार की शाम करीब पांच बजे विद्यालय में छुट्टी के बाद अपनी बाइक से आवास पर लौट रहे थे तभी आंदर ढाला ओवरब्रिज से कुछ दूरी पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। इस दौरान ट्रक धक्का मारने के बाद कुछ दूरी तक घसीटता रहा जिससे उनकी मौत हो गई।

अभिषेक कोलकाता से बीटेक एवं भोपाल से एमटेक की पढ़ाई किए थे। वे एसटीइटी भी पास कर कंप्यूटर शिक्षक के रूप में एक माह पूर्व शिक्षक बने थे। अभिषेक तीन दिसंबर को घर आए थे। वे तीन भाई में दूसरे नंबर पर थे। बड़ा भाई अनिमेष कुमार तथा छोटा भाई अभिजीत कुमार मशरख प्रखंड में शिक्षा विभाग में बीपीएम के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन सदर अस्पताल पहुंच शव का शिनाख्त किए तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाए। स्वजनों द्वारा शनिवार की सुबह दाह संस्कार कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024