Categories: जिला

येलो अलर्ट : बिहार में आज और कल आंधी के साथ हो सकती है बारिश

पटना : भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में चक्रवात की स्थिति का असर बिहार के मौसम पर भी पड़ रहा है. राज्य के  कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है. ऐसे ही आसार रविवार को भी हैं. मध्य प्रदेश में मौसमी सिस्टम बनने के कारण बिहार में इसका असर दिखने और आंधी पानी की स्थति बनने की भी बात कही जा रही है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में 30 से 40 किमी की गति से आंधी की स्थिति बनने के आसार हैं. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी.

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद अरवल, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और पूर्णिया जिलों में गरज तड़क के साथ बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून सीजन में थंडरस्टॉर्म की स्थिति बनना सामान्य प्रक्रिया है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से रबी की फसलों को काफी नुकसान हो सकता है. आंधी और पानी से आम की फसल को भी हानि पहुंचेगी. हवाएं तेज होने पर आम के मंजर झड़ सकते हैं. वहीं, हल्‍की बारिश हुई तो मिट्टी में नमी आएगी और इसका फायदा पेड़-पौधों को मिलेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025