छपरा

घर-घर सर्वे में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए: डीएमओ

• शहर में डोर टू डोर सर्वे अभियान का डीएमओ ने लिया जायजा
• सर्वे कर रहे कर्मियों को डीएमओ ने दिया और शक दिशानिर्देश

छपरा :- घर-घर सर्वे अभियान में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट करते समय सभी जरूरी कागजातों की आवश्यक जांच करने के बाद ही रिपोर्ट सबमिट करें। उक्त बातें जिला मलेरिया पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने कहीं। डीएमओ ने शहर के काशी बाजार, शिव बाजार, राजेंद्र कॉलेज के आसपास के इलाकों में चल रहे डोर टू डोर सर्वे अभियान का जायजा लिया तथा सर्वे कर रहे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला मलेरिया पदाधिकारी ने कहा कि सर्वे के दौरान एक भी घर छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने सर्वे दल के कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक घरों की गहनता से सर्वे किया जाए तथा कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उसकी पूरी जानकारी एकत्रित किया जाए। डीएमओ ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर डोर टू डोर सर्वे अभियान की शुरुआत की गई है । पल्स पोलियो अभियान के तरह ही प्रतिदिन शाम में कर्मियों के साथ बैठक की हो रही है तथा पूरे दिन की रिपोर्टिंग की समीक्षा की जा रही है।

आम जनों से सहयोग की अपील

जिला मलेरिया पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के वैश्विक महामारी के मद्देनजर सामुदायिक संक्रमण की स्थिति पैदा ना हो इस को ध्यान में रखते हुए आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा जिले में घर घर जाकर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों की सर्वेक्षण किया जा रहा है। ताकि चिन्हित व्यक्तियों को वांछित जांच एवं चिकित्सकीय सुविधाएं ससमय उपलब्ध कराया जा सके।

मिले सहयोग आपका भरपूर

स्वास्थ्य कार्यकर्ता आप आपके परिवार को स्वस्थ व समृद्ध बनाने में आम भूमिका अदा कर रहे है । ऐसे में प्रत्येक जनमानस की कर्तव्य है कि वे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों के निर्वहन करने में अपना पूर्ण सहयोग व सही जानकारी प्रदान करें। ऐसा कर आप स्वयं वह अपने परिवार को इस संक्रमण से बचा सकते हैं।

संदिग्ध व्यक्तियों की घरों की हो रही मार्किंग

पल्स पोलियो अभियान की तरह इस अभियान में भी कोरोना संक्रमण व्यक्तियों के घरों की मार्किंग की जा रही है । सर्वे कार्य के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कोविड 19 फॉर्म उपलब्ध कराये गये हैं। इसमें तीन स्तरों पर सूचना एकत्रित किया जा रहा है। कोविड-19 फॉर्म के तहत पहला प्रपत्र स्थानीय स्तर पर नियुक्त किये गये दलकर्मी भर रहे है। कोविड 19 फॉर्म के तहत 2, 3 व 3 ए व 4 प्रपत्र को पर्यवेक्षक व फॉर्म 5 जिला स्तर पर भरने का काम किया जा रहा है। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर में हाउस मार्किंग की जा रही है। संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों के घरों पर मार्किंग की जा रही है।

कोरोना वायरस के संदिग्धों की हो रही है स्क्रीनिंग

सर्वे के दौरान कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग तथा टेस्टिंग की जा रही है। कोविड फॉर्म 3 एवं 3 एक में दर्ज आंकड़ों में संदिग्ध लक्षणों के साथ पाये गये व्यक्तियों को कोरेंटाइन करते हुए प्रखंड स्तरीय चिकित्सकों की टीम द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए सैंपल सैंपल भी लिया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026