Siwan News

सेविका चयन के दौरान जमकर हंगामा, चयन व आमसभा स्थगित

परवेज़ अख्तर/सिवान:- शहर के वार्ड-9 स्थित ग्रवान टोली में सेविका पद पर एक बहाली थी. जिसमें प्रथम आवेदककर्ता फातमा खातून ने इस पद पर आवेदन किया था. उसके बाद दूसरे आवेदक रूफि रिजवी ने भी आवेदन दिया. इस मामले में शनिवार को वार्ड स्थित कम्यूनिटी हॉल में बहाली के लिए सीडीपीओ के आदेश पर पर्यवेक्षिका गुड्डी कुमारी को भेजा गया था. बहाली के दौरान उस वार्ड के वार्ड कमिश्नर सलीम सिद्दीकी पिंकू एवं दोनों आवेदक और मुहहलेवासी वहां पहुंचे और पर्यवेक्षिका पर इस बात का दबाव बनाने लगे कि इस वार्ड के निवासी होने के कारण फातमा खातून को ही बहाल किया जाय. सलीम सिद्दीकी का कहना है कि पहली आम बैठक जो 10 अगस्त को हुई थी उसमें निर्णय हुआ था कि पोषक क्षेत्र के निवासी को इस पद बहाल किया जायेगा, जबकि फातमा खातून इसी वार्ड की निवासी है जबकि रुफि रिजवी इस वार्ड की निवासी नहीं थी. सात दिसंबर को सीडीपीओ ने आदेश दिया था. इसमें और पांच लोगों का नाम जोड़ा जाय. इसके बाद पांच अन्य लोगों का नाम जोड़ा गया. जिनमें अमीर अहमद, अरशद हुसैन, सैय्यद सगीर मेहंदी, नूर आलम और एक अन्य का नाम जोड़ा गया था. जब शनिवार को कम्यूनिटी हॉल में बहाली की प्रक्रिया चल रही थी तो उसी दौरान वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी पहुंचे और सीडीपीओ से कहा कि पहली आवेदिका फातमा खातून हैं, इसलिए उसी को बहाली किया जाय. जबकि सीडीपीओ का कहना है कि हम कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी आवेदकों में से किसी एक का चयन किया जायेगा. वार्ड पार्षद सलीम सिद्दिकी का कहना था कि जिस क्षेत्र ग्रवान टोली में चयन करना है उस क्षेत्र के प्रथम आवेदक फात्मा खातून है, इसलिए उनको ही चयन कीया जाय. जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और आमसभा व चयन प्रक्रिया स्थगित हो गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026