परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के भादा पंचायत अंतर्गत बरवा डुमरी में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।अभी तक लकड़ी नबीगंज प्रखण्ड कोरोना संक्रमण से वंचित था।लेकिन इसकी भी शुरुआत हो चुकी है।पॉजिटिव महिला अपने पति,देवर एवं एक बच्ची के साथ सूरत से 14 मई को आयी थी।गावँ वालो ने चारों प्रवासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लकड़ी नबीगंज में भेज दिया,जहां चारो की जांच कर पति एवं देवर को उज्जैना क्वारेंटाइन सेन्टर में भेज दिया गया ।
वहीं महिला को बच्ची के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय नबीगंज में रखा गया। 21 मई को महिला एवं बच्ची समेत अन्य को सदर अस्पताल सिवान जांच के लिए भेजा गया। 22 मई को टू नेट मशीन के जांच के द्वारा जांचोउपरांत महिला का जांच पॉजिटिव बताया गया।वहीं साथ मे रहने वाली बच्ची का रिपोर्ट निगेटिव आया।बीडीओ अल्लाउद्दीन अंसारी ने बताया कि महिला को पटना भेजा गया वहां भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव ही पाया गया। जिसका इलाज जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…