परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मघरी गांव में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मृत मृत्युंजय तिवारी का शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। दरवाजे पर जुटी भीड़ स्वजनों सांत्वना दे रही थी। मृतक घर का कमाऊ सदस्य था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी मुनी देवी पति के शव से लिपट रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। आसपास की महिलाएं उन्हें ढाढ़स बंधा रही थीं। स्वजनों के अनुसार उसे दो पुत्रियां रागिनी कुमारी व माधुरी कुमारी तथा सबसे छोटा एकलौता पुत्र उत्कर्ष कुमार है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…