भगवानपुर हाट

युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों का रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के नगवां नालबंद टोला के एक 23 वर्षीय युवक की शुक्रवार की देर शाम बिजली के संपर्क में आने से मौत हो गयी है. मृत युवक कदम मियां का पुत्र इनुस मियां था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है शुक्रवार की देर शाम बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से युवक फेका गया. जब परिजन युवक गिरते देख उसे उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए बसंतपुर पीएचसी ले गए.

जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद भी युवक के परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो वे इलाज के लिए सीवान ले कर चले गए. सीवान में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो पूरे टोला में कोहराम मच गया. परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया था. लोगों की भीड़ परिजनों को समझाने में लगी रही. मृत युवक दो भाई में छोटा था.

एक वर्ष पूर्व सारण जिला के पोझी परसा गांव के मुन्नी खातून के साथ उसकी शादी हुई थी. पत्नी मुन्नी खातून, मां मदीना खातून शव से लिपट कर रोये जा रही थी. जिसे देख उपस्थित लोगों की आंखे नम हो जा रही थी. मृतक के पिता की मृत्यु पांच वर्ष पहले हो जाने के बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी यूनुस के कंधे पर आ गयी थी. उसकी मौत के बाद परिजनों के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026