बसों के परिचालन पर रहेगा रोक
परवेज़ अख्तर/सिवान : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा कर 6 सितंबर कर दिया है। सोमवार को इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को हुई सभी में खलबली मच गई क्योंकि सोमवार से जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने जिले में अनलॉक 3 के नियमों का पालन करते हुए सभी दुकानों को निर्धारित समय में खोलने का निर्देश जारी किया था।
वहीं सोमवार को जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद 16 अगस्त को जारी अपने आदेश में कुछ बदलाव करते हुए बसों के परिचालन व धार्मिक स्थलों के खोलने पर पाबंदी लगा दी, लेकिन मध्यमवर्गी परिवार से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी राहत भी देने का काम उन्होंने किया। डीएम ने बताया कि सभी दुकानों को खोलने के आदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दुकानों को निर्धारित समय में ही खोलना है।
अंतर जिला बसों के परिचालन पर फिलहाल रोक रहेगी, सभी धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद व गिरजा घर 6 सितंबर तक बंद रहेंगे। डीएम ने बताया कि कुछ अन्य बदलाव भी जरूरत के हिसाब से किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थान को भी बंद रखा जाएगा। साथ ही सभी प्रकार के राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगी रहेगी। पार्क व जिम भी बंद रहेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…