Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुर्गा पूजा में आर्केस्ट्रा पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में सोमवार को दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व सीओ पारसनाथ राय के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न गांवों के उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों से पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिमा रखकर पूजा करने वालों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि उन्हें हर हाल में लाइसेंस लेना होगा। जिनका पूर्व में लाइसेंस बना है। वे अपना लाइसेंस रिनिवल करा लें। जो इस वर्ष से पूजा आरम्भ किया है। वे भी लाइसेंस के लिए शीघ्र ही आवेदन जमा कर दें। पूजा के दौरान लगे मेले में किसी भी प्रकार के अश्लील गानों और ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दरौंदा विधानसभा उपचुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। जिसको लेकर 144 भी लागू है। बैठक में उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडाल के समीप यदि कोई असामाजिक तत्व नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। मौके पर एसआई भगवान तिवारी, पूर्व जिलापार्षद जनार्दन सिंह, पूर्व मुखिया जाकिर हसन दिलावर व पारसनाथ कुशवाहा थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026