Categories: पटना

जातीय जनगणना के मुद्दे पर 23 अगस्त को CM नीतीश के नेतृत्व में PM मोदी से मिलेंगे ये 11 नेता

पटना: जातीय जनगणना के मुद्दे पर 23 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल भी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी की तरफ से मंत्री जनक राम शामिल होंगे। बता दें तीन दिन पहले सीएम नीतीश ने कहा था कि प्रधानमंत्री से मिलने का समय मिल गया है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी भी शामिल होगी। बीजेपी से कौन नेता जायेंगे इस पर नेतृत्व विचार कर रहा है। अब यह साफ हो गया कि भाजपा अपने दोनो डिप्टी सीएम की जगह मंत्री को भेजने का निर्णय लिया है।

सीएम के नेतृत्व में पीएम मोदी से मिलनेवाले डेलिगेशन में भाजपा से मंत्री जनक राम शामिल होंगे। वहीं जदयू से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में रहेंगे। इसके अलावे नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव , कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, महबूब आलम, अख्तरुल इमान, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, मंत्री मुकेश सहनी, सूर्यकांत पासवान,अजय कुमार समेत 11 नेता शामिल होंगे। सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री से बिहार के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होगी।

बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना कराने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था। सीएम नीतीश ने इस संबंध में 3 अगस्त को प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। प्रधानमंत्री ने सीएम सचिवालय को पत्र भेजकर जानकारी दी कि आपका पत्र मिला । फिर 23 अगस्त को मुलाकात के लिए समय मिला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026